बिहार में यात्री बस पलटने से 3 की मौत

मुजफ्फरपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।

अहियापुर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली से एक बस यात्रियों को लेकर फारबिसगंज जा रही थी कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 के गरहा चौक के पास बस से चालक का नियंत्रण हट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई, जिसमें घटनास्थल पर ही दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493