मुजफ्फरपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला अपने बड़े भाई की कर हत्या कर दी।
मीनापुर के थाना प्रभारी गोरख बैठा ने बताया कि उफरौलिया गांव निवासी चंदन कुमार सिंह और उसके बड़े भाई अखिलेश कुमार सिंह के साथ घरेलू कारणों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह दोनों भाइयों में फिर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान चंदन ने अखिलेश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath