मोदी ने जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, “भगवान जगन्नाथ सभी पर अपने आशीर्वाद की वर्षा करते रहें।”

मोदी ने कहा, “भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद गांवों के विकास, गरीबों एवं किसानों की भलाई का मार्ग प्रशस्त करे और भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।”

भगवान जगन्नाथ की नौ दिवसीय रथ यात्रा बुधवार को ओडिशा के पुरी शहर से शुरू हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493