Tuesday , 21 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार में साफ रहेगा मौसम

बिहार में साफ रहेगा मौसम

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। पटना का शनिवार को न्यूनतम तामपान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 39.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में साफ रहेगा मौसम Reviewed by on . पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। पटना का शनिवार को न्यूनतम तामपान 25.9 डिग्री पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। पटना का शनिवार को न्यूनतम तामपान 25.9 डिग्री Rating:
scroll to top