बिहार में हल्के बादल छाए

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आनेवाले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आऱ क़े गिरी ने बताया कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री, भागलपुर का 27.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, गया का 40 डिग्री और पूर्णिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493