Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » धर्मंपथ » बिहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

बिहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

सासाराम, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं।

रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि रविवार से ही पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 12 स्वचालित हथियार, पांच रेगुलर रायफल और 400 गोली बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे राज्य में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

बिहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद Reviewed by on . सासाराम, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कि सासाराम, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कि Rating:
scroll to top