बिहार : वायु सेना केंद्र की तस्वीर लेते 4 युवक हिरासत में

दरभंगा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले में वायु सेना केंद्र के पास फोटोग्राफी करते बुधवार को चार कश्मीरी युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ए. के. सत्यार्थी ने बताया कि वायु सेना केन्द्र की तस्वीर खींचते चार संदिग्ध युवकों को वायुसेना केन्द्र के कर्मियों ने पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया था।

उन्होंने कहा कि इन युवकों के पास मोबाइल के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में युवकों ने जानकारी दी है कि वे सभी मूल रूप से जम्मू एवं कश्मीर के रहने वाले हैं और फेरे लगाकर कंबल समेत अन्य गर्म कपड़े की बिक्री करते हैं।

उन्होंने बताया कि युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है। सत्यार्थी ने बताया कि जहां पर ये युवक ठहरे हैं, वहां भी लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस जम्मू एवं कश्मीर पुलिस से भी इन युवकों के विषय में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493