बिहार : वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र में मृत बाघिन मिली

बेतिया, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र से वनकर्मियों ने मंगलवार को एक बाघिन का शव बरामद किया।

वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल-दो के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बाघिन का क्षत-विक्षत शरीर हरनाटांड वन क्षेत्र के कक्ष संख्या-18 से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव को राष्ट्रीय ब्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की टीम की जांच तथा पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया।

उन्होंने बताया कि चार मार्च को बाघ के अंगों की तस्करी करने वाले हरि गुरु की निशानदेही के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार माह के दौरान वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र से चार मृत बाघ मिल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493