लिम रोग से पीड़ित हैं हेफनर की पत्नी क्रिस्टल

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। अपनी प्लेबॉय छवि के लिए मशहूर व्यापारी हग हेफनर की पत्नी क्रिस्टल हैरिस लिम रोग से पीड़ित हैं।

लिम रोग एक जीवाणु संक्रमण है, जिसके संपर्क में आने के बाद क्रिस्टल ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह इस रोग से बचने के लिए अपनी जांच कराएं। यह त्वचा, जोड़ों, हृदय और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

क्रिस्टल ने कहा, “अगर आप कभी लंबी पैदल यात्रा पर गए हैं, तो इस रोग की जांच अवश्य कराएं। मुझे कुछ दिनों पहले इस रोग के बारे में पता चला है।”

क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम में लिखा, “संभवता यह रोग टिक्स से ही हुआ है। लेकिन इस बारे में मुझे कुछ भी याद नहीं है कि किसी कीट ने मुझे काटा था, और न ही मेरे शरीर पर इस तरह का कोई निशान मिला है।”

क्रिस्टल ने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए बताया, “लिम का संबंध साइफिल्स रोग से भी होता है, जो यौन संचरण से फैल सकता है। गर्भावस्था के दौरान यह रोग मां से बच्चे में भी पहुंच सकता है। इससे बचने के लिए सर्तकता बरतना बेहद जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493