बॉक्स ऑफिस पर ‘क्षणम’ की अच्छी कमाई

चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। कम बजट में बनी तेलुगू फिल्म ‘क्षणम’ की कमाई रिलीज होने के बाद से लगभग 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

रविकांत पेरुपु द्वारा निर्देर्शित फिल्म 1.1 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है।

व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ने रिलीज होने के 10 दिन बाद, लगभग 4.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस सप्ताह फिल्म मुंबई, अहमदाबाद और पुणे जैसे शहरों में आयोजित की जा रही है।”

त्रिनाथ ने कहा कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 2.7 करोड़ रुपये में लिए गए हैं।

पीवीपी सिनेमा द्वारा निर्मित इस फिल्म में अदाह शर्मा, सत्यम राजेश और वेंनेला किशोर जैसे सितारे हैं।

फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के लापता होने पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493