बिहार : विस्फोट में जद (यू) नेता के अंगरक्षक की मौत

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले में मंगलवार को जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता के अंगरक्षक की एक विस्फोट में मौत हो गया। यह विस्फोट नेता के आवास पर पार्सल से भेजे गए पैकेट बंद बम में हुआ।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया, “जद (यू) के गया जिला (ग्रामीण) के अध्यक्ष अभय कुशवाहा के आवास पर पार्सल से भेजे गए बम में विस्फोट हो गया। नेता के अंगरक्षक की हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार गंभरी रूप से घायल हो गए।”

कुशवाहा के रिश्तेदार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराज ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नेता के आवास पर पार्सल किसने भेजा था। पार्सल पहुंचाने वाली कुरियर कंपनी से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा, “यह जांच का विषय है।”

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना में नक्सलियों का हाथ नहीं लगता।

उन्होंने कहा, “अब तक तो यही पता चला है कि घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493