जम्मू, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु का मंगलवार को निधन हो गया। वह हरियाणा के रहने वाले थे।
एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया, “दिनेश कुमार (27) को आज (मंगलवार) माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ते वक्त दिल का दौरा पड़ा, और उनकी हृदय गति रुक गई। वह हरियाणा के रहने वाले थे।”
dharmpath.com dharmpath