बिहार : शराब तस्करों ने वाहन जांच के दौरान पुलिस जवान को कुचला, मौत

मोतिहारी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात शराब तस्करों ने स्पेशल आग्जिलरी पुलिस (सैप) के एक जवान को वाहन से रौंद कर मार डाला और वाहन लेकर फरार हो गए।

राजेपुर के थाना प्रभारी ललित कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है। इसी के मद्देनजर मधुआहा गांव के निकट गश्त कर रहे सैप जवानों ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन सवार तस्कर रुकने की बजाए जवान दिनेश कुमार सिन्हा (50) को रौंदते हुए निकल गए। इस घटना में जवान की घटनास्थल ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक जवान दिनेश नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

कुमार ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने एक अन्य वाहन से 50 कॉर्टन शराब भी बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493