बिहार : शराब प्रतिबंध को लेकर राजद-जद (यू) फिर आमने-सामने

पटना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) के नेता राज्य में शराब प्रतिबंध कानून लागू करने को लेकर मंगलवार को एक बार फिर आमने-सामने हो गए।

राजद के एक नेता, जहां राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों पर शराब मंगाकर पीने का आरोप लगाया, वहीं जद (यू) के प्रवक्ता ने राजद नेता पर ही शराब पीने का आरोप लगा दिया।

राजद के विधायक वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी बड़े नेता और अधिकारी बाहर से शराब मंगाकर पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। ये लोग बिहार में शराबबंदी का मजाक उड़ा रहे हैं।

इधर, जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद विधायक के इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अगर वे आरोप लगा रहे हैं, तो उनको इसका साक्ष्य भी देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसा हो सकता है कि आरोप लगाने वाले ही पीते हों।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं। बिहार में अप्रैल से ही शराब प्रतिबंधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493