बिहार सरकार ने डीजल पर 2 प्रतिशत कर छूट वापस लिया

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने मंगलवार को डीजल पर दी गई दो प्रतिशत कर (टैक्स) छूट वापस ले लिया, जिससे बिहार में डीजल प्रति लीटर करीब तीन रुपये महंगा हो गया।

बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव बी़ प्रधान ने बताया कि मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कर छूट वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

उन्होंने बताया कि इससे डीजल की कीमत 55़12 रुपये से बढ़कर 58़14 रुपये हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस निर्णय से राज्य सरकार को प्रति महीने 26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आय होगी।

उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल पर लागू कर को 18 प्रतिशत से घटाकर 16 प्रतिशत कर दिया था।

प्रधान ने बताया कि इसके मंत्रिमंडल की बैठक में 21 प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने चचित फिल्म ‘पीके’ को मनोरंजन कर से मुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493