मप्र : बर्खास्त महिला अधिकारी न्यायिक हिरासत में

भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भेापाल की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फरार चल रही बर्खास्त महिला भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी टीनू जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जोशी ने अदालत में मंगलवार की सुबह न्यायालय मे समर्पण किया था। टीनू के पति और बर्खास्त आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी अब भी फरार है।

जोशी दंपति के भोपाल स्थित सरकारी आवास पर फरवरी 2010 में आयकर विभाग द्वारा दी गई दबिश में तीन करोड़ से अधिक की नगदी बरामद की गई थी। उनके घर से विदेशी मुद्रा भी मिली थी। इतना ही नहीं, उनकी तीन सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला था। उसके बाद में लोकायुक्त ने भी जोशी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की थी। इतना ही नहीं, राज्य सरकार की सिफारिश को मानते हुए केंद्र सरकार ने दोनों अफसरों को वर्ष 2014 में बर्खास्त कर दिया था।

जोशी दंपत्ति पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा है। मंगलवार को टीनू जोशी ने जिला अदालत में न्यायाधीश दिनेश मिश्रा की अदालत में समर्पण कर दिया। टीनू की ओर से बीमारी का हवाला देते हुए जमानत का आवेदन दिया गया, जिसे न्यायाधीश ने अमान्य कर दिया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। टीनू के पति अरविंद जोशी अब भी फरार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493