बिहार : सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को पटना की एक अदालत से गर्दनीबाग मामले में नियमित जमानत मिलने के बाद बेऊर जेल से रिहा हो गए।

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को पटना की एक अदालत से गर्दनीबाग मामले में नियमित जमानत मिलने के बाद बेऊर जेल से रिहा हो गए।

पटना के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामसूरत की अदालत ने यहां इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यादव की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली। पप्पू यादव के अधिवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जमानत की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू शाम को जेल से बाहर आ गए।

जेल से बाहर आने के बाद सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि पिछले 27 मार्च को बिजली दर में वृद्धि किए जाने के विरोध में सांसद यादव जब पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, तभी पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई थी। झड़प में दोनों ओर से एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने एक प्राथमिकी गर्दनीबाग थाना में दर्ज कराई थी।

इसी दिन बाद में देर रात पटना पुलिस ने सांसद को गांधी मैदान थाना के एक पुराने मामले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था, वह तभी से बेऊर जेल में बंद थे।

गांधी मैदान थाना के पुराने मामले में पटना उच्च न्यायालय ने दो दिन पूर्व ही उन्हें जमानत दे दी थी।

जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव सीधे मोतिहारी के लिए रवाना हो गए, जहां वह पिछले दिनों चीनी मिल के आत्मदाह करने वाले मजदूरों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। आत्मदाह करने से दोनों चीनी मिल मजदूर की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493