बिहार : सीआईएसएफ के जवान आपस में भिड़े, 3 की मौत

औरंगाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर पॉवर जेनरेटिंग कंपनी (एनपीजीसी) परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) के जवानों की आपसी भिड़ंत में तीन की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस के अनुसार, एनपीजीसी में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के दो गुटों के बीच गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में आरोपी जवान को अन्य जवानों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल जवान को इलाज के लिए नबीनगर अस्पताल भेजा गया है। घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493