बिहार : स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या

भागलपुर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल में घुसकर वहां के प्रधानाध्यापक की गोली काराकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, नवगछिया अनुमंडल के पकड़तकिया गांव के रहने वाले शंभु मंडल प्रतिदिन की भांति शनिवार की सुबह कमलाकुंड गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचे। कुछ ही देर के बाद हथियारबंद चार अपराधी स्कूल पहुंचे और मंडल को गोली मारकर फरार हो गए। स्कूल में प्रधानाध्यापक मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गोपालपुर के थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अंदेशा है कि हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493