डॉ. सिंह ने शुभकामना संदेश में कहा है कि निकटतम पड़ोसी होने के नाते छत्तीसगढ़ और ओड़िशा दोनों राज्यों के बीच बहुत पुराने सामाजिक-सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों प्रदेशों के निवासी भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि ओडिशा के समुद्र तट पर विराजमान पुरी के भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ वासियों के भी आराध्य हैं। उनकी रथयात्रा का महापर्व छत्तीसगढ़ के भी गांव-गांव में उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से और छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से ओडिशा राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अपनी शुभेच्छा प्रकट की है।
dharmpath.com dharmpath