बीआईएस को प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण का निर्देश

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को देश भर में प्राथमिकता के आधार पर अपनी प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण करने के लिए कहा।

बीआईएस के शासकीय परिषद की बैठक की यहां अध्यक्षता करते हुए पासवान ने संगठन को अधिक उत्पादों की जांच करने की सुविधा तैयार करने का भी निर्देश दिया।

पासवान ने कहा, “प्रत्येक राज्य में ब्यूरो की प्रयोगशालाओं का प्राथमिकता के आधार पर आधुनिकीकरण होना चाहिए और अधिक उत्पादों की जांच की व्यवस्था होनी चाहिए।”

मंत्री ने सड़कों के किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थो के लिए भी मानकों का विकास करने और सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “लोगों को गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए।”

पासवान ने बीआईएस से कहा कि वह उद्योग को मानकों को अपनाने से संबंधित घोषणा खुद करने के लिए प्रोत्साहित करे।

उन्होंने संगठन को मार्च 2016 तक अपनी समस्त प्रक्रिया का कंप्यूटरीकरण करने का निर्देश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493