मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ जाएगी ऑस्कर

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अदालत पर आधारित चैतन्य तम्हाने की पहली मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ को 28 फरवरी 2016 को आयोजित किए जाने वाले 88वें अकेडमी अवॉर्ड में ‘बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म’ वर्ग के लिए भारत की अधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

प्रतिष्ठित ऑस्कर के बेस्ट फॉरेन फिल्म वर्ग में देश की अधिकारिक एंट्री का चुनाव करने वाले भारतीय फिल्म फेडरेशन (एफएफआई) की महासचिव सुपर्ण सेन ने आईएएनएस को खबर की पुष्टि की।

इस वर्ष की 17 सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष अभिनेता फिल्म निर्माता अमोल पालेकर ने भी खबर को सही बताया।

खबरों के मुातबिक, ‘पीके’, ‘मसान’, ‘मैरी कॉम’, ‘हैदर’, ‘बाहुबली’, ‘कुट्टरम’ और ‘कडीथल’ भी उन फिल्मों में शामिल थीं, जिन्हें निर्णायकों ने देखा।

निचली अदालत के एक मामले पर आधारित फिल्म ‘कोर्ट’, जिसमें शहर के आम नागरिकों के सपने और आकांक्षाएं खत्म हो जाते हैं, को 2014 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया था।

फिल्म में विवेक गोम्बर, वीरा साथीदर, गीतांजलि कुलकर्णी, प्रदीप जोशी, ऊषा बाने और शिरीष पवार ने सशक्त भूमिकाएं निभाई हैं।

पिछले साल गीतांजलि थापा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘लायर्स डाइस’ को ऑस्कर के इसी वर्ग के लिए चुना गया था, लेकिन वह सर्वश्रेष्ठ पांच में जगह नहीं बना पाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493