बीएमएक्स ओलम्पिक टेस्ट इवेंट आयोजित करेगा रियो

रियो डी जेनेरियो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष राइडर इस सप्ताहांत यहां होने वाले आधिकारिक ओलम्पिक बीएमएक्स इवेंट में हिस्सा लेंगे।

प्रतिभागियों में 2008 के बीजिंग ओलम्पिक और 2012 के लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले लातविया के मारिस स्ट्रोबग्र्स और लंदन ओलम्पिक में महिला वर्ग का स्वर्ण जीतने वाली कोलम्बिया की मारियाना पाजोन भी शामिल हैं।

इसके अलावा रियो में मौजूदा विश्व चैम्पियन नीदरलैंड्स के निक किमान और वेनेजुएला की स्टेफाने हर्नादेज भी हिस्सा लेंगी।

इस 400 मीटर कोर्स को अमेरिका के टॉम रिट्जेंथालर ने डिजाइन किया है और यह डियोडोरो ओलम्पिक पार्क में स्थित है। टॉम ने बीजिंग और लंदन में बीएमएक्स ट्रैक डिजाइन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493