बीएसएफ जवान की दुर्घटनावश चली गोली से मौत (लीड-1)

जम्मू, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू जिले में दुर्घटनावश चली गोली लगने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले 78वीं बटालियन के जवान रमन कुमार की सरकारी राइफल रविवार को दुर्घटनावश चल पड़ी और गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली लगने के बाद रमन कुमार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493