बीएसएफ जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत

जम्मू, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू जिले में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यहां आईएएनएस को बताया, “जम्मू जिले के गड़ीगढ़ क्षेत्र में बीएसएफ की 78 बटालियन के एक जवान की सर्विस राइफल से रविवार को दुर्घटनावश गोली चल गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जवान की पहचान गुरदासपुर (पंजाब) के रमन कुमार के रूप में हुई है।”

उन्होंने बताया, “जवान को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493