बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जम्मू, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

जम्मू, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, “सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में तैनात बीएसफ के एक जवान प्रवीण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।”

अधिकारी ने साथ ही कहा कि कांड्राल सीमा चौकी पर तैनात 176 बटालियन के कांस्टेबल कुमार को खून की उल्टी हुई थी।

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक जवान गुरदासपुर (पंजाब) का रहने वाला था।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493