अमृतसर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के फैसलाबाद के नग्गा चक गांव निवासी नेमशाह को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया था। वह भूलवश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था और सीमा सुरक्षा बाड़ के पास पहुंच गया था।
लगभग 35 वर्ष के इस पाकिस्तानी नागरिक को अमृतसर सेक्टर में रत्तन खुर्द सीमा चौकी के सामरिक इलाके में पकड़ा गया।
प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क किया गया और पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को मानवीय आधार पर उन्हें सौंप दिया गया, क्योंकि वह भूलवश सीमा पार कर गया था।”
dharmpath.com dharmpath