राहुल-अखिलेश राहु-केतु, मोदी-माया शनि जैसे : बविपा

शनिवार को लखनऊ में 30 छोटे दलों के संयुक्त मंच ‘बहुजन मोर्चा’ के संयोजक व बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र ने सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा से प्रदेश को मुक्त कराने का आह्वान करते हुए जनता से अपील की कि इस चुनाव में प्रदेश विभाजन समर्थक दलों की सरकार बनाएं, जिससे प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर लोगों की बदहाली दूर की जा सके।

मोर्चा संयोजक ने कहा, “आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के विकास की यात्रा असंतुलित व निराशाजनक रही है, जिसके जिम्मेदार संयुक्त रूप से सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा रहे हैं, जिनकी गलत नीतियों से प्रदेश बबार्दी के कगार पर आ खड़ा हुआ है। प्रदेश की जनता बार-बार इन दिशाहीन व जनविरोधी पार्टियों को चुनती रही है जो कहीं से भी प्रदेश हित में कार्य नहीं करते।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन चारों दलों के बहकावे में न आएं, प्रदेश में बहुजन मोर्चा नीत गठबंधन की सरकार बनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493