बीजद लोकसभा की 33 फीसदी सीटों का टिकट महिलाओं को देगी

भुवनेश्वर, 10 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि आगामी आम चुनावों में बीजू जनता दल (बीजद) कुल लोकसभा सीटों के 33 फीसदी पर महिला प्रत्याशियों को टिकट देगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रपाड़ा में मिशन शक्ति कार्यक्रम में कहा, “बीजू बाबू की कर्मभूमि केंद्रपाड़ा में मैं घोषणा करना चाहूंगा कि ओडिशा आगामी चुनावों में संसद में 33 फीसदी महिलाओं को भेजेगा।”

ओडिशा में 21 लोकसभा सीट हैं।

घोषणा में कहा गया कि बीजद, ओडिशा की 33 फीसदी लोकसभा सीटों पर महिलाओं को उतारेगा।

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, “मैं राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से आह्वान करता हूं कि उन्हें अपने कहे को सच करना चाहिए और महिला सशक्तिकरण के लिए वे जो प्रचार कर रहे हैं, उसका पालन करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ओडिशा की महिलाएं भारत में महिला सशक्तिकरण की अगुवाई करेंगी।

उन्होंने कहा, “अगर भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है, अगर भारत को अमेरिकी व चीन की तरह उन्नत राष्ट्र बनना है, तो सिर्फ महिला सशक्तिकरण ही इसका जरिया है।”

ओडिशा सरकार ने 2018 में महिलाओं को संसद व राज्य विधानसभाओं, दोनों में 33 फीसदी आरक्षण देने का एक प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493