राष्ट्रपति 11, 15 मार्च को प्रदान पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगे

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 मार्च और 15 मार्च को राष्ट्रपति भवन में दो मानाभिषेक समारोहों में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगे। आम जनता की प्रविष्टियों को शामिल कर मोदी सरकार ने इस राष्ट्रीय सम्मान को ‘पीपुल्स चॉइस’ ट्रॉफियों में तब्दील करने का दावा किया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पुरस्कारों के लिए सरकार को 50 हजार प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जो 2014 में प्राप्त 2,200 प्रविष्टियों से 20 गुणा ज्यादा है।

पुरस्कार विजेताओं में नौ राज्यों के 12 किसान, 11 राज्यों के 14 चिकित्सक, नौ खिलाड़ी, 16 सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य प्रतिनिधि हैं।

पुरस्कारों के लिए नामित 112 लोगों में से 56 को 11 मार्च को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

11 मार्च को पुरस्कार प्राप्त करने वालों में महाराष्ट्र के बालासाहेब उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे शामिल हैं, जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण सम्मान पाने वाले आठ लोगों में जॉन चैंबर्स, सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा, प्रवीण जमनादास गोरधन, विश्वनाथन मोहनलाल, बुद्धादित्य मुखर्जी, करिया मुंडा, कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) और हुकुमदेव नारायण यादव शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार विजेता, पद्म क्विज विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस क्वि ज को पिछले सप्ताह सरकार ने आयोजित किया था। इस क्विज में 35,499 लोगों ने भाग लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493