बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

रायपुर/बीजापुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में महाराष्ट्र की सीमा के पास शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में नक्सल अभियान में निकली डीआरजी टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीनों नक्सलियों के शव व 303 राइफलें बरामद की गईं।

बस्तर रेंज के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी ने बताया कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सेंड्रा गांव में मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और इलाके में सर्चिग अब भी जारी है।

कल्लूरी ने बताया कि नक्सली गतिविधियों की गुप्त सूचना पर बीजापुर के एडिशनल एसपी के नेतृत्व में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रेजिस्टेंस ग्रुप) की टीम इलाके में सर्चिग के लिए निकली थी, तभी सुबह 9 बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हो गई।

शनिवार को ही अरनपुर-जगरगुंडा रोड निर्माण के दौरान वहां छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट से सुरक्षा में तैनात तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493