बीजिंग-शंघाई हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन ने पहले कभी अपनी आय का खुलासा नहीं किया था। एक शेयरधारक द्वारा सोमवार को इस सिलसिले में दस्तावेज जारी करने के बाद कंपनी ने 2015 के अपने आंकड़े सार्वजनिक किए।
2015 में कंपनी का सकल राजस्व 23.42 अरब युआन था, और इसकी कुल परिचालन लागत 16.74 अरब युआन रही।
बीजिंग-शंघाई हाई स्पीड रेल को ‘दुनिया की सबसे लाभदायक उच्च गति रेल’ के रूप में जाना जाता है। यह पांच घंटे के भीतर 1,300 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करती है।
dharmpath.com dharmpath