बीसीसीआई कार्यालय के बाहर शिव सेनिकों का प्रदर्शन

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिव सेना के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष शशांक मनोहर के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

सेना के कार्यकर्ताओं ने मनोहर की पाकिस्तानी समकक्ष शहरयार खान के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली के लिए होने वाली बैठक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बीसीसीआई कार्यालय के बाहर काले झंडे लहराते हुए सेना के करीब 70 कार्यकर्ताओं ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘शशांक मनोहर मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

पुलिस ने बाद में करीब दो दर्जन प्रदर्शकारियों हिरासत में ले लिया। यह सब मनोहर अपने कार्यालय से देख रहे थे।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान भारतीय जवानों और सीमा पर रह रहे नागरिकों को मारना बंद नहीं करेगा, तब तक शिव सेना दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के क्रिकेट संबंधों को सफल नहीं होने देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493