मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को सोशल साइट ट्विटर से करार की घोषणा की।
इस करार के अनुसार क्रिकेट प्रशंसक 011 3008 1008 पर मिस्ड कॉल देकर शनिवार से अपने मोबाइल फोन पर बीसीसीआई के ताजा ट्वीट मैसेज के रूप में पढ़ सकेंगे।
मिस्ड कॉल देने के बाद प्रशंसक बीसीसीआई के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने लगेंगे और दिन भर में तीन ट्वीट, मैसेज के रूप में मोबाइल पर हासिल करेंगे।
इसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की ताजा जानकारी भी शामिल होगी। साथ ही तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath