इशांत शर्मा विश्व कप से बाहर

एडिलेड, 7 फरवरी (आईएएनएस)। चोट ने भारतीय क्रिकेट टीम पर विश्व कप से पहले पहला ‘हमला’ किया है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल होने के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

इशांत को घुटने में चोट है और वह समय रहते फिट नहीं हो सकेंगे। वह अगले हफ्ते भारत लौटेंगे।

सीम गेंदबाज मोहित शर्मा उनका स्थान ले सकते हैं। मोहित टीम के साथ आस्ट्रेलिया में ही हैं।

भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 15 फरवरी को खेलना है। भारत मौजूदा चैम्पियन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493