बांदा, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुधवार अपराह्न् अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
पुलिस उपाधीक्षक नरैनी यशवीर सिंह ने बताया, “बुधवार अपराह्न् धान की कटाई करते समय बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला भोला देवी (60) की मौत हो गई है, जबकि उसकी भाभी चुनिया (45) गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई है।”
इसी प्रकार रमपुरवा गांव में खेलते समय वज्रपात होने से राजू (12) पुत्र छोटेलाल और लवलेश (19) निवासी गोंड़ा गांव की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि “एक अन्य वज्रपात की घटना में सिंधनकलां गांव में मूलचंद्र (65) की मौत हो गई और इसी गांव का रामकिशोर झुलस गया है।”
dharmpath.com dharmpath