बुंदेलखंड : साहूकारों से परेशान किसान ने दी जान

जनपद के थाना लहचूरा अंतर्गत ग्राम बम्हौरी निवासी लगभग 55 वर्षीय मुन्ना पुत्र धन्जू के पास छह बीघा जमीन है। मुन्ना ने अपने तीनों बेटे की काफी समय पूर्व शादी कर दी थी। तीनों गांव के बाहर शहर में मजदूरी करते हैं। मुन्ना के परिजनों के अनुसार, घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुन्ना परेशान था।

मुन्ना ने गांव के साहूकारों से लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये कर्ज लिया था। कई वर्षो से कुदरत की बेरुखी के कारण लगातार फसल बर्बाद होती रही है। इस कारण साहूकारों का कर्ज चुकाने के बजाय वह और कर्जदार बनता जा रहा था।

मुन्ना के परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष भी फसल सही ढंग से नहीं हुई थी। इससे दुखी तो था ही, ऊपर से साहूकारों के तगादे के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

ताजा घटना में उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुन्ना को फंदे से लटकते देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस से ली गई तो थानेदार ने कहा कि किसान ने आत्महत्या क्यों की, इस कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493