जनपद में थाना चिरगांव इलाके में झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृत युवक की जेब से मिले कागजात में फोन नंबर था, जिस पर संपर्क कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त सेमरी मोंठ निवासी 22 वर्षीय शिवम यादव के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनांे के अनुसार, शिवम भोपाल में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था।
पिछले दिनों छुट्टी में वह घर आया हुआ था। घर से वह रिश्तेदारी में झांसी जाने के लिए मोंठ स्टेशन गया था। मोंठ से वह झांसी के लिए एक ट्रेन में सवार हो गया। वह ट्रेन से कैसे गिरा, यह पता नहीं चल सका है।
dharmpath.com dharmpath