बुंदेसलीगा : फ्रीबर्ग ने मोंचेनग्लादबाक, लीपजिग ने डार्टमंड को हराया

बर्लिन, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन के प्रतिष्ठित फुटबाल लीग टूर्नामेंट बुंदेसलीगा में फ्रीबर्ग ने जहां बोरूशिया मोंचेनग्लादबाक को 3-1 से मात दी, वहीं लीपजिग ने बोरूशिया डार्टमंड को 1-0 से हराने में सफल रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद फ्रीबर्ग ने लीग में जीत का पहली बार स्वाद चखा।

मध्यांतर तक हालांकि मोंचेनग्लादबाक का मैदान पर दबदबा रहा और 35वें मिनट में थोर्गन हेजर्ड के गोल की बदौलत मोंचेनग्लादबाक 1-0 से बढ़त हासिल करने में भी सफल रहा।

लेकिन फ्रीबर्ग ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए 54वें और 88वें मिनट में दो गोल दागे और 2-1 से बढ़त ले ली। दोनों गोल एम. फिलिप ने किए।

मैच समाप्त होने से 16 मिनट पहले फ्लोरियान नीडरलेश्नर ने फ्रीबर्ग के लिए विजयी गोल दाग टीम को 3-1 से जीत दिला दी।

लीग में हुए एक अन्य मुकाबले में लीपजिग ने डार्टमंड को मात दी। मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हो सका।

दूसरे हाफ में नबी केइटा ने 89वें मिनट में गोल दागते हुए लीपजिग को जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493