मेड्रिड, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले जर्मन मिडफील्डर टोनी क्रूस ने बुखार से पीड़ित होने के कारण मेड्रिड के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया।
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “टोनी क्रूस बुखार से पीड़ित होने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए। उनके अलावा राफेल वाराने और डानी कारवाजल ने अपने पुनर्वास कार्यक्रम के तहत क्लब के इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया।”
क्लब के कोच राफेल बेनितेज ने बोर्जा मायोराल, कार्लोस अबाद, फिलिप लिएनहार्ट और मार्कोस लियोरेंते को अभ्यास सत्र में शामिल किया।
dharmpath.com dharmpath