लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। बुलंदशहर में बीते दिनों नेशनल हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। बुलंदशहर में बीते दिनों नेशनल हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकजुट होकर आप कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल में लगभग 2750 दुष्कर्म और 1246 हत्याएं हो चुकी हैं। प्रदेश में जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। महेश्वरी का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में अक्षम है। इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी के अनुसार, अपहरण, दुष्कर्म, हत्याएं और चोरी जैसी घटनाएं प्रदेश में आम बात हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन भी ईमानदारी से काम नहीं कर पा रहा है।
इस दौरान एसपी बागी, कमलेंद्र सिंह श्रीनेत्र, बॉबी रमानी, नीरज श्रीवास्तव, प्रीतपाल सिंह शामिल रहे।
dharmpath.com dharmpath