बुलेट ट्रेन के लिए मोदी ने देश को रखा गिरवी : अफजाल अंसारी

अफजाल अंसारी ने एक बातचीत में कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है चाहे वह नोटबंदी हो या तोप खरीद या फिर सेना के लिए राइफल खरीद की बात हो और या देश में हो रही रेल दुर्घटनाएं, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।

उन्होंने कहा, “बुलेट ट्रेन के बजाय मोदी सरकार देशभर में अंग्रेजों के जमाने के रेलवे पुल व पुरानी पटरियों की मरम्मत व रेलवे यातायात के सिस्टम को बदलने पर ध्यान देती, जिससे आए दिन हो रहे रेल दुर्घटनाओं पर लगाम लगती और हजारों बेगुनाह यात्रियों की मौतें नहीं होती।”

केंद्र सरकार और मोदी के निर्णयों पर सवाल उठाते हुए अंसारी ने कहा, “नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने यह रिपोर्ट दी है कि पुराने नोट 99 प्रतिशत संवैधानिक तरीके से वापस बैंकों में आ गए हैं, केवल एक प्रतिशत नोट बाजार में बचा है। नोटबंदी से देश की सबसे बड़ी आर्थिक क्षति हुई, जिसकी भरपाई 10 वर्षो में भी नहीं हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “नोटबंदी से देश का विकास दर बहुत घट गया है। बोफोर्स तोप खरीद के 20 वर्ष बाद मोदी सरकार ने अमेरिका से तोप खरीदी है। उस तोप का भारत में परीक्षण के दौरान उसके नाल में ही गोला फट गया और वह परीक्षा में फेल हो गई।”

अंसारी ने कहा कि मोदी लालकिले पर ऐलान कर रहे हैं कि 2024 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या 2024 तक किसानों की फसल की लागत में चार गुना वृद्धि नहीं हो जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह देशहित में महंगाई को कम करें, बेराजगारों को रोजगार दें और महिलाओं की सुरक्षा दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से अपील है कि वह विदेशों से भारत का काला धन वापस लाए और देश की तरक्की में लगाए। साथ ही बढ़ रही रेल दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493