भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को बताया, “भाजपा सरकार आने के बाद 939 भू-माफिया चिह्नित किए गए, जिनमें से छह भू-माफिया पर रासुका की कार्रवाई की गई। 49 भू-माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। 216 भू-माफियाओं पर गुंडा एक्ट तामील किया गया। इन कठोर कार्रवाई से ग्राम समाज सहित करोड़ों रुपयों की सरकारी जमीन कब्जे से छुड़ाई गई।”
प्रवक्ता ने कहा, “अखिलेश राज में सपाइयों की शह पर अराजक तत्वों ने गरीबों की जमीनों के साथ-साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। उस दौरान प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ था और पुलिस का मनोबल गिरा हुआ था। लेकिन आज वहीं प्रशासन और पुलिस का परिदृश्य बदल गया है। पुलिस पूरे मनोबल से खुलकर कार्रवाई कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath