बुहारी का चीन दौरा विद्युत, परिवहन, कृषि पर केंद्रित होगा

विदेश मंत्री जियोफ्रे ओनियामा ने अबुजा में संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति का 11-15 अप्रैल के बीच दौरा नाईजीरिया-चीन के संबंधों और पश्चिम अफ्रीका से चीन के निर्यात को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि बुहारी का चीन दौरा बीते साल जोहांसबर्ग में चीन-अफ्रीका सहयोग सम्मेलन का परिणाम है।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जा रहे हैं, जिसमें परिवहन, विद्युत व आवास, व्यापार, उद्योग तथा निवेश मंत्री शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के लिए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक विद्युत, बुनियादी ढांचा, परिवहन, सड़क व परिवहन की चुनौतियों का समाधान करना है।”

मंत्री ने कहा, “वे चीन के साथ दोनों देशों के बीच निवेश के अधिक से अधिक अवसरों को लेकर बातचीत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493