बेंगलुरू निकाय चुनाव में भाजपा की जीत (लीड-1)

बेंगलुरू, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ली है, जबकि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।

अधिकारियों के मुताबिक, कुल 198 वार्डो में से 196 वार्डो के चुनाव परिणाम आ चुके हैं, जिसमें भाजपा को 88 सीटों पर जीत मिली है और 11 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के खाते में अब तक 71 सीटें गई हैं और पांच वार्डो पर उसकी बढ़त बनी हुई है। जनता दल (सेकुलर) को 13 वार्डो पर जीत मिली है, जबकि आठ वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए।

होंगासांद्रा (वार्ड संख्या 189) से कांग्रेस के प्रत्याशी के. माहेश्वरी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी भारती रामचंद्र निर्विरोध चुन लिए गए।

बेंगलुरू के 197 वार्डो पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 49.3 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे और सभी वार्डो को मिलाकर कुल 1,120 प्रत्याशी मैदान में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493