बेंगलुरू में मानसून पूर्व बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

बेंगलुरु, 1 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरू में इस साल मानसून पूर्व 442.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 सालों में सर्वाधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, अभी केरल तट पर दक्षिण पश्चिम मानसून का पहुंचना बाकी है। कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्र, विशेष रूप से बेंगलुरू में मानसून पूर्व बारिश हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। बेंगलुरू में आंधी भी आ सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

बारिश से कई सड़कें पानी में डूब गईं और पेड़ टूट गए हैं। मानसून पूर्व बारिश से यहां खस्ताहालत नागरिक बुनियादी ढांचे की पोल खुल गई है।

येलाहांका में हवा की गति 76 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि बेंगलुरू में यह 54 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

रुक-रुक कर हो रही बारिश से यातायात बाधित हो गया, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई।

गुलबर्गा में रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और रायचूर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493