बेअसर रहा राहुल गाँधी का रोड शो

rahul-gandhi_350_042214010749चुनाव के मौसम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अलवर में रोड शो किया. पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री और अपने करीबी जितेंद्र सिंह के समर्थन में किए गए इस रोड शो का कोई असर नहीं हुआ.

राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचे. सवा ग्यारह से साढ़े बारह के बीच उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया. राहुल इस उम्मीद में खुले वाहन पर खड़े रहे कि लोग उन्हें देखने के लिए वहां जरूर पहुंचेंगे और सड़कों के किनारे भीड़ लग जाएगी.

पुलिस और प्रशासन ने भी इस रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 13 जगहों पर बैरीकेड लगाए थे. लेकिन सड़कें खाली ही पड़ी रहीं. अलवर के लोगों में राहुल गांधी से मिलने का कोई उत्साह नजर नहीं आया. साथ ही अलवर के बाजारों में मंगलवार को अवकाश होता है. अधिकतर दुकानें और प्रतिष्ठान बंद होने के कारण भी राहुल गांधी के इस प्रर्दशन में कोई खास लोग नही जुट पाए.

इस रोड शो के दौरान राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे. वहीं राजस्थान की प्रभारी कुमारी शैलजा व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटी हुई थीं. कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद थी कि राहुल गांधी को देखने के लिए भारी भीड़ जुटेगी लेकिन रोड शो में करीब तीन हजार लोग ही जमा हुए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493