‘बेटी समझकर पास कर दीजिए, वरना वे शादी कर देंगे’

कांकेर, 17 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने मूल्यांकन केंद्र में कापी जांचे जाने के दौरान 12वीं की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिका में एक छात्रा ने लिखा था, “अपनी बेटी समझकर पास कर दीजिए, मैं आगे पढ़ना चाहती हूं, वरना घर के लोग मेरी शादी कर देंगे।”

कापियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के बीच यह चर्चा का विषय बनी रही। इसमें छात्रा ने प्रश्नों का उत्तर लिखने की बजाय मूल्यांकनकर्ता से बार-बार पास करने की विनती की है। छात्रा ने हिंदी में लिखकर अपना निवेदन किया है।

उसने लिखा है कि वह कॉलेज में पढ़ना चाहती है। पास नहीं हो पाएगी तो घरवाले उसकी शादी कर देंगे। उसने अच्छे नंबर देने की भीख भी मांगी है। इतना ही नहीं, उसने मूल्यांकनकर्ता के लिए यहां तक लिखा है कि अपनी बेटी समझकर ही उसे पास कर दें। एक पृष्ठ में उसने छह बार ‘प्लीज सर’ लिखकर यह निवेदन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493