बेरहामपुर में स्थापित होगा ओडिशा-आईआईएसईआर

भुवनेश्वर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार गंजम जिले के बेरहमपुर में प्रस्तावित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) स्थापित करेगी। यह जानकारी रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय दासबर्मा ने शनिवार को दी।

दासबर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त इस संस्थान में 2016-17 के अकादमिक वर्ष में पढ़ाई शुरू होगी।

सरकार बेरहामपुर शहर के नजदीक 200 एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा, “दक्षिण ओडिशा शहर केंद्र सरकार की तरफ से संस्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए सभी मानकों को पूरा करता है।”

मंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव जी.सी.पति की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में इस साल नगालैंड के अलावा ओडिशा में आईआईएसईआर की स्थापना की घोषणा की थी।

सभी पार्टियों के नेताओं ने बेरहामपुर में इस संस्थान की स्थापना के सरकार के फैसले का स्वागत किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू ने कहा, “पहले, हमने आईआईटी और आईआईएम की मांग की थी। लेकिन, यह मांग पूरी नहीं हुई। हम इस संस्थान से खुश हैं।”

बेरहामपुर से बीजू जनता दल (बीजद) विधायक रमेश चंद्र पटनायक ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया।

मौजूदा समय में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से भोपाल, मोहाली, पुणे, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में आईआईएसईआर संचालित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493