मिजोरम में सड़क हादसे में 3 की मौत

आइजोल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मिजोरम में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक वाहन गहरी घाटी में गिर गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मिजोरम के लुंगलेई जिले के सेखम में शुक्रवार रात हुई। गुवाहाटी जा रही एक वैन में 11 लोग सवार थे जब यह पलट कर घाटी में जा गिरी। तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पास के हाउलांग गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493